Bihar के मुंगेर से पकड़ा गया संदिग्ध युवक, पाकिस्तानी गैंगस्टर से कनेक्शन और Delhi में हमले की साजिश का खुलासा
Bihar/Munger : बिहार के मुंगेर जिले के मिलिक थानपुर गांव से पुलिस ने मोहम्मद सद्दाम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि सद्दाम का संबंध पाकिस्तान के एक गैंगस्टर ‘राना भाई’ से था और वह स
Bihar/Munger : बिहार के मुंगेर जिले के मिलिक थानपुर गांव से पुलिस ने मोहम्मद सद्दाम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि सद्दाम का संबंध पाकिस्तान के एक गैंगस्टर ‘राना भाई’ से था और वह सोशल मीडिया के जरिए उससे बातचीत कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक सद्दाम पिछले दो से तीन साल से Mumbai में रह रहा था। वहीं रहकर वह इस विदेशी नेटवर्क के संपर्क में आया। सद्दाम और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर Delhi के किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल बम से बड़ा हमला करने की योजना बनाई थी। इस मामले में सद्दाम के दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तारी के दौरान सद्दाम के पास से एक देसी पिस्तौल, एक खाली मैगजीन और एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल की जांच करने पर उसमें पाकिस्तानी फोन नंबर और सोशल मीडिया पर संदिग्ध बातचीत के सबूत मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113(3)(5) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
फिलहाल बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में और कितने लोग शामिल थे और उन्हें बाहर से क्या निर्देश मिल रहे थे।