Bihar के मुंगेर से दिल्ली तक आतंकी साजिश, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े सद्दाम के तार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Munger/Bihar: बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मोहम्मद सद्दाम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके तार पाकिस्तान के गैंगस्टरों से जुड़े होने की बात सामने आई है। यह

Munger/Bihar: बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मोहम्मद सद्दाम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके तार पाकिस्तान के गैंगस्टरों से जुड़े होने की बात सामने आई है। यह साजिश मुंगेर से शुरू होकर देश की राजधानी दिल्ली तक फैली हुई थी।

मोहम्मद सद्दाम मुंगेर के तारापुर इलाके के मिल्की खानपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 5 जुलाई 2026 की रात को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि सद्दाम पिछले कई सालों से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा हुसैन उर्फ राणा भाई के संपर्क में था। सद्दाम कुछ समय मुंबई में भी रहा था, जहां उसने राणा हुसैन के नेटवर्क से संबंध बनाए थे।

तारापुर के SDPO कुमार देवेंद्र ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। पुलिस ने सद्दाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 113(3) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल बिहार ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) सद्दाम से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस उसके मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की जांच कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क और उसके संपर्कों का पता लगाया जा सके।

इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी गई है क्योंकि इस साजिश का लक्ष्य दिल्ली था। पुलिस अब सद्दाम के दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है जो इस साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सद्दाम को रिमांड पर लेकर और गहराई से पूछताछ करने की तैयारी में हैं।