Bihar के मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 5 बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद

Munger: बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ श्यामपुर गंगा घाट पर पांच बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज धारा के कारण लापता हो गईं। इस घटना के बाद से पूरे

Munger: बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ श्यामपुर गंगा घाट पर पांच बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज धारा के कारण लापता हो गईं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गंगा घाट पर हुआ। डूबने वाली बच्चियों में क्रांति पासवान की चार बेटियां संगीता कुमारी (18), बिनीता कुमारी (16), संध्या कुमारी (14) और सोनम कुमारी (12) शामिल हैं। इनके साथ पड़ोसी चमकलाल पासवान की 19 वर्षीय बेटी हिना कुमारी भी नदी की लहरों में बह गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

जिला प्रशासन के निर्देश पर NDRF, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम नदी में खोजबीन कर रही है। अब तक की कार्रवाई में एक बच्ची, संगीता कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी चार बच्चियों की तलाश अभी भी जारी है। प्रशासन ने बताया कि लापता बच्चियों को खोजने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई घाटों पर पानी गहरा हो गया है और बहाव भी तेज है, जिससे स्नान करने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।