Bihar के Munger में शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, सास गिरफ्तार, पति फरार

Munger: बिहार के मुंगेर जिले में दहेज के लालच में एक 19 साल की नवविवाहिता की जान ले ली गई। शादी के महज दो महीने बाद रूपम कुमारी का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला। इस मामले में पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है, ज

Munger: बिहार के मुंगेर जिले में दहेज के लालच में एक 19 साल की नवविवाहिता की जान ले ली गई। शादी के महज दो महीने बाद रूपम कुमारी का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला। इस मामले में पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति और परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं।

रूपम कुमारी बेगूसराय जिले के अकाहा शाम्हो दियारा की रहने वाली थी। उसकी शादी मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफीर इंद्रा टोला गांव में हुई थी। रूपम के पिता भुजल यादव ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने एक लाख रुपये नकद और एक Bullet मोटरसाइकिल की मांग की थी।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी हत्या है। उनका दावा है कि रूपम का गला घोंटा गया और बाद में उसे फंदे से लटका दिया गया ताकि यह आत्महत्या जैसा लगे। घटना से पहले के तनाव की बात करते हुए बताया गया कि शादी के चार दिन बाद जब रूपम का भाई विदाई के लिए गया था, तब पति Mankhush Yadav और देवर ने उसकी पिटाई की थी और दहेज की मांग पूरी होने तक रूपम को वापस भेजने से मना कर दिया था।

मुफस्सिल थाना के SHO विपिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। रूपम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और FSL की टीम ने भी जांच की है ताकि मौत की असली वजह पता चल सके। पुलिस फरार पति और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।