Bihar में मुहर्रम पर सुरक्षा सख्त, Bhagalpur समेत कई जिलों में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Bihar/Bhagalpur: राज्य में मुहर्रम के मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी संवेदनशील इलाकों, मस्जिदों, चौक-चौराहों और जुलूस निकलने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात

Bihar/Bhagalpur: राज्य में मुहर्रम के मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी संवेदनशील इलाकों, मस्जिदों, चौक-चौराहों और जुलूस निकलने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Bhagalpur में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शहर के इलाकों में 750 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही छह Quick Response Teams (QRTs) लगातार गश्त कर रही हैं। स्पेशल ब्रांच ने प्रशासन को तीन दर्जन से ज्यादा संवेदनशील जगहों की लिस्ट सौंपी है, जहां पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों और CCTV का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय ने इस बार जुलूस के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। किसी भी जुलूस के लिए मान्य लाइसेंस होना जरूरी है, बिना लाइसेंस के अनुमति नहीं मिलेगी। जुलूस के दौरान DJ, सांप्रदायिक नारे और भड़काऊ गानों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। लाउडस्पीकर का उपयोग केवल सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक और तय सीमा के भीतर ही किया जा सकेगा।

सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या गलत जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साइबर पुलिस स्टेशन और ‘साइबर सेनानी’ व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि ताज़ियों की ऊंचाई तय सीमा के भीतर होनी चाहिए और किसी भी तरह के विवादित तखत या घातक हथियारों का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।

राजधानी Patna में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। यहां 351 संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात हैं। 11 थाना क्षेत्रों से करीब 31 जुलूस निकलने की उम्मीद है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 26 और 27 जून को रास्तों में बदलाव किया गया है। वहीं, बक्सर और दरभंगा जैसे जिलों में भी डीएम और एसपी ने संयुक्त फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

शांति बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों ने भी अपील की है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने संयुक्त बयान जारी कर सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की है।