Bihar और MP में पाकिस्तानी मुफ्ती की साजिश नाकाम, ATS ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Bihar/MP: बिहार और मध्य प्रदेश में एक बड़ी भारत विरोधी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। MP और Bihar ATS ने एक साझा ऑपरेशन चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पाकिस्तान में बैठे एक आतंकी मास्टरमाइंड के इशारे पर युवाओं को
Bihar/MP: बिहार और मध्य प्रदेश में एक बड़ी भारत विरोधी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। MP और Bihar ATS ने एक साझा ऑपरेशन चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पाकिस्तान में बैठे एक आतंकी मास्टरमाइंड के इशारे पर युवाओं को भड़का रहे थे और देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
पकड़े गए लोगों में भोपाल का मोहम्मद फराज़ उर्फ खालिद सैफुल्लाह, सहारनपुर का नईम अब्दुल्ला और मधुबनी के नूर-ए-मोहम्मदिया मदरसे का शिक्षक इजहारुल शामिल है। जांच में पता चला है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का आतंकी नेता मुफ्ती जैनुल अबेदीन था। यह मुफ्ती Telegram के जरिए भड़काऊ ऑडियो मैसेज भेजता था और युवाओं का ब्रेनवाश कर रहा था।
मुफ्ती ने एक ऑडियो में कहा था कि नबी की शान में जान देना फख्र की बात है। इसके बाद उसने गिरफ्तार आरोपियों से भी इसी तरह के ऑडियो और वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करवाकर पाकिस्तान भेजे ताकि उनकी वफादारी साबित हो सके। इसके अलावा, वह भारत के धार्मिक स्थलों के बारे में गलत जानकारी फैलाकर एक बड़ी साजिश रच रहा था।
ATS ने पाया कि यह नेटवर्क एक स्लीपर सेल की तरह काम कर रहा था। ये लोग नेपाल के रास्ते भारतीय सिम कार्ड पाकिस्तान तस्करी कर रहे थे। मधुबनी के शिक्षक इजहारुल पर बिहार में इस नेटवर्क को बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। वह मदरसे की आड़ में युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था और बिहार के भागलपुर, बांका, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा और मधुबनी जैसे जिलों से सिम कार्ड खरीदकर तस्करी कर रहा था। पुलिस ने WhatsApp चैट और Google Meet के जरिए मिले डिजिटल सबूतों के आधार पर इन सबकी गिरफ्तारी की है।