Bihar में सड़क हादसे में 4 की मौत, पिकअप और टेंपो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर

Bihar/Motihari: मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। छपवा-बेतिया रोड पर नायकाटोला गांव के पास एक पिकअप वैन और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई और आधा दर

Bihar/Motihari: मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। छपवा-बेतिया रोड पर नायकाटोला गांव के पास एक पिकअप वैन और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार 24 जून 2026 को छपवा की तरफ से एक टेंपो आ रहा था, जबकि बेतिया की तरफ से एक पिकअप वैन तेज रफ्तार में आ रही थी। नायकाटोला के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतकों की पहचान रुबिना खातून (30), आयशा खातून (22), जायद खान (7) और टेंपो चालक भैरव साह (32) के रूप में हुई है। भैरव साह सुगौली के छगराहां गांव के रहने वाले थे।

हादसे की खबर मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सुगौली पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत परवीन और मन्नत परवीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ड्राइविंग में लापरवाही को माना जा रहा है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर ट्रैफिक जाम रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य करवाया।