Bihar: थाने में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, Motihari पुलिस ने दबोचा
Bihar/Motihari: मोतिहारी में पुलिस को खुलेआम चुनौती देने और थाने के अंदर घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और
Bihar/Motihari: मोतिहारी में पुलिस को खुलेआम चुनौती देने और थाने के अंदर घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी सौरभ कुमार को पकड़ लिया।
पकड़ा गया युवक सौरभ कुमार मोतिहारी के सुंदरपुर का रहने वाला है। बिझधारी थाना की SHO सीमा कुमारी ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया। अब पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और उससे पूछताछ की जा रही है।
वायरल वीडियो में सौरभ कुमार ने पुलिस पर अपने परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया था। उसने यह भी कहा कि उसके भाई की हत्या हुई थी, जिसके लिए वह प्रशासन और गांव के कुछ लोगों को जिम्मेदार मानता है। वीडियो में वह खुद को राइफल चलाने में माहिर बता रहा था और दावा कर रहा था कि उसके पास काफी हथियार हैं।
पुलिस फिलहाल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना का संबंध सुंदरपुर में हाल ही में हुई एक फायरिंग से भी हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।