Bihar के मोतिहारी में ड्रग्स तस्करों से वसूली का मामला, EOU और जिला पुलिस कर रही जांच

Bihar/Motihari : पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर ही लाखों रुपये की वसूली के आरोप लगे हैं. मामला तब गरमाया जब यह शिकायत राज्य पुलिस मुख्यालय और DGP तक पहुंच गई. अब इस पूरे मामले क

Bihar/Motihari : पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर ही लाखों रुपये की वसूली के आरोप लगे हैं. मामला तब गरमाया जब यह शिकायत राज्य पुलिस मुख्यालय और DGP तक पहुंच गई. अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम मोतिहारी भेजी गई है.

पूरा मामला 25 मई 2026 के आसपास का है जब पुलिस ने चकिया टोल प्लाजा के पास एक गाड़ी से करीब 25 लाख रुपये बरामद किए थे. इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें दो नेपाल के और दो आदापुर के रहने वाले थे. गिरफ्तार लोगों में कृष्णा सहनी, सुभाष कुमार नकरदेई, दीपेश कुमार यादव और प्रज्वल सोनी शामिल हैं. आरोप है कि SP के निर्देश के बावजूद FIR दर्ज करने में दो दिन की देरी की गई और यह 28 मई को दर्ज हुई.

जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों को राहत दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 35 लाख रुपये की वसूली की गई. इसमें थानाध्यक्ष की सोने की चेन के नाम पर 2 लाख रुपये भी शामिल बताए जा रहे हैं. हालिया जानकारी के मुताबिक, वसूली गई 35 लाख रुपये की यह रकम पिछले हफ्ते दो किस्तों में वापस कर दी गई है. फिलहाल जांच का केंद्र शर्मा और इरफान नाम के दो व्यक्ति हैं, जिनमें से शर्मा ने कथित तौर पर पैसे लौटाए हैं.

मोतिहारी के SP स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए इसकी आंतरिक जांच प्रशिक्षु DSP ऋषभ को सौंपी है. साथ ही उन्होंने जनता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9031827100 भी जारी किया है, जहां लोग रिश्वतखोरी की शिकायत कर सकते हैं. हालांकि, इस बीच गिरफ्तार आरोपियों ने एक वीडियो बयान में कहा है कि उनका पैसा किसी के पास नहीं था और उन्होंने गलती से शिकायत कर दी थी.