Bihar में मानसून हुआ मेहरबान, पटना समेत 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के 14 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने एक सिस्टम की वजह से

Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के 14 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने एक सिस्टम की वजह से राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना के मुताबिक, रविवार 19 जुलाई को पटना, गया और बेगूसराय जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने पहले ही कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, पटना, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका और भागलपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। अनुमान है कि 20 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ के कारण 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से दक्षिण बिहार में मानसून का असर ज्यादा दिख रहा है। बेगूसराय, गया, जमुई और नवादा जैसे जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं औरंगाबाद, भभुआ, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, रोहतास और सीवान में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।

बारिश के कारण दरभंगा जैसे जिलों में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। दरभंगा जिला प्रशासन ने 20 से ज्यादा गांवों को खाली करने का निर्देश दिया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 186 नावें, 512 राहत शिविर और 611 सामुदायिक रसोई की तैयारी की गई है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने SDRF और NDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा है ताकि राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा सकें।