Bihar के मोहनिया चेकपोस्ट पर 282 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, UP से लाई जा रही थी शराब, तस्कर गिरफ्तार

Kaimur: बिहार के मोहनिया समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 282 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार

Kaimur: बिहार के मोहनिया समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 282 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है।

यह पूरी घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है। Integrated Check Post के उत्पाद निरीक्षक Gunjes Kumar ने बताया कि वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। पकड़े गए तस्कर की पहचान 25 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है, जो रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के न्यू डालमिया वार्ड नंबर-21 का रहने वाला है।

जांच में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार अमित कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी रोहतास जिले में शराब तस्करी के मामलों में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि मोहनिया चेकपोस्ट पर इन दिनों सख्ती बढ़ी हुई है। हाल ही में 7 जुलाई को SP Shikhar Chaudhary के निर्देश पर यहाँ एक बड़ा छापा चला था। उस कार्रवाई में ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली करने वाले 9 लोगों को पकड़ा गया था, जिनमें 4 SAP जवान और 5 एंट्री माफिया शामिल थे। प्रशासन अब नेशनल हाईवे-19 (NH-19) पर शराब तस्करी और अवैध वसूली जैसे कामों को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।