Bihar में 20 हजार पदों पर होगी बड़ी भर्ती, पटना में 5 दिन लगेगा मेगा रोजगार मेला, रजिस्ट्रेशन शुरू

Bihar: पटना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आने वाला है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में करीब 20 हजार पदों पर भर्ती की जाए

Bihar: पटना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आने वाला है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में करीब 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

यह रोजगार मेला 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक कुल पांच दिनों के लिए लगेगा। पटना के नॉर्थ गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस और रिटेल जैसे कई सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी।

इस मेले में 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, MBA और अग्निवीर योग्यता रखने वाले युवा भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

विवरण जानकारी
तारीख 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026
स्थान ज्ञान भवन, नॉर्थ गांधी मैदान, पटना
कुल पद लगभग 20,000
Sectors बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस, रिटेल और अन्य
रजिस्ट्रेशन पोर्टल detjob.bihar.gov.in/registration
हेल्पलाइन नंबर 18002965656

उम्मीदवारों को बताया गया है कि इस मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के एंट्री नहीं मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर जाकर ‘Job Seeker’ का विकल्प चुनना होगा और मोबाइल नंबर व ईमेल के जरिए OTP वेरिफिकेशन करना होगा।

मेले में आने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ बायो-डाटा (Resume), आधार कार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। यहां प्राइवेट कंपनियां सीधे इंटरव्यू लेंगी और कई मामलों में मौके पर ही नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) भी दिए जा सकते हैं।