Bihar: बिहार की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी पूरी हो गई है। जिन पात्र महिलाओं ने अपना स्वरोजगार शुरू कर लिया है, उनके बैंक खातों में जल्द ही 20,000 रुपये भेजे जाएंगे।
Bihar: बिहार की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी पूरी हो गई है। जिन पात्र महिलाओं ने अपना स्वरोजगार शुरू कर लिया है, उनके बैंक खातों में जल्द ही 20,000 रुपये भेजे जाएंगे। जीविका के CEO हिमांशु शर्मा ने इस प्रक्रिया और समय सीमा को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।
दूसरी किस्त कब तक आएगी और क्या है प्रक्रिया
इस योजना के तहत दूसरी किस्त भेजने का काम 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच पूरा होने की उम्मीद है। लाभार्थियों को अपने जरूरी कागजात 20 अप्रैल तक जमा करने होंगे। इसके बाद 22 अप्रैल तक लोन कमेटी प्रस्तावों को मंजूरी देगी और 25 अप्रैल तक MIS पोर्टल पर बिजनेस मैपिंग का काम पूरा किया जाएगा। करीब 2 लाख जीविका दीदियां इस किस्त के लिए पात्र पाई गई हैं।
किस्त पाने के लिए क्या शर्तें हैं जरूरी
पैसे पाने के लिए महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना होगा। सबसे पहले पहली किस्त के पैसे का सही इस्तेमाल होना चाहिए और उसकी जानकारी MIS में दर्ज होनी चाहिए। साथ ही, महिलाओं ने बेसिक फाइनेंशियल लिटरेसी ट्रेनिंग पूरी की हो और पिछले तीन महीनों से SHG मीटिंग में नियमित हिस्सा लेकर बचत की हो। ग्राम संगठन द्वारा बिजनेस प्लान की सिफारिश और लोन की पूरी वापसी भी जरूरी है।
योजना की मुख्य बातें और राशि का विवरण
| विवरण |
जानकारी |
| दूसरी किस्त की राशि |
20,000 रुपये |
| महिला का अपना योगदान |
5,000 रुपये |
| कुल सहायता (चरणों में) |
2 लाख रुपये तक |
| क्रियान्वयन एजेंसी |
BRLPS (Jeevika) |
| भुगतान का तरीका |
Direct Benefit Transfer (DBT) |