Bihar के सरकारी स्कूलों में अब मुफ्त मिलेगी IIT-NEET की कोचिंग, पूर्णिया मॉडल पूरे राज्य में होगा लागू
Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें महंगी कोचिंग के बिना भी IIT और NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री
Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें महंगी कोचिंग के बिना भी IIT और NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पूर्णिया के ‘लाइव क्लासेस’ मॉडल को देखा और इसे पूरे राज्य में लागू करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने इस डिजिटल पढ़ाई के तरीके से काफी प्रभावित होकर इसे 15 अगस्त, 2026 तक बिहार के सभी स्कूलों में शुरू करने को कहा है। पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि इस पहल का नाम अब ‘बिहार लाइव क्लासेस’ या ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ होगा। इस योजना का मुख्य मकसद गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग देना है।
पूर्णिया में यह सिस्टम 2024 से चल रहा है और इसके नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। यहाँ के 265 स्कूल इस प्रणाली से जुड़े हैं, जहाँ 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों को लाइव कक्षाएं मिल रही हैं। साल 2025 के राज्य टॉपर इसी मॉडल से पढ़े थे और यहाँ के छात्रों ने JEE Advanced की परीक्षा भी पास की है। इस सिस्टम में स्मार्ट क्लासरूम, 3D एनीमेशन, डिजिटल स्टडी मटेरियल और AI आधारित पढ़ाई का इस्तेमाल किया जाता है।
इस योजना को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग ने सात अलग-अलग संस्थाओं के साथ समझौता किया है, जो शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे और डिजिटल कंटेंट तैयार करेंगे। पहले चरण में पूर्णिया के हब स्टूडियो से पटना के 10 मॉडल स्कूलों में लाइव क्लास शुरू कर दी गई है। लक्ष्य यह है कि जुलाई के अंत तक पटना के सभी 422 हाई स्कूलों में यह सुविधा मिले और फिर धीरे-धीरे इसे पूरे बिहार के सरकारी स्कूलों तक पहुँचाया जाए।
इस पूरी पहल को शुरू करने में पूर्णिया के पूर्व जिलाधिकारियों राहुल कुमार और अंशुल कुमार की अहम भूमिका रही है। अब बिहार के हजारों छात्रों को घर बैठे विशेषज्ञ शिक्षकों से पढ़ने और मॉक टेस्ट देने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी तैयारी और बेहतर होगी।