Bihar में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत, बांका और लखीसराय में भारी नुकसान

Bihar: राज्य के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम नौ लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने मंगलवार को इस दुखद घटना की पुष्टि की है। सबसे ज्यादा नुकसान बांका जिले में हु

Bihar: राज्य के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम नौ लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने मंगलवार को इस दुखद घटना की पुष्टि की है। सबसे ज्यादा नुकसान बांका जिले में हुआ है, जबकि लखीसराय और पटना में भी वज्रपात की वजह से मौतें दर्ज की गई हैं।

बांका जिले में सबसे ज्यादा पांच लोगों की मौत हुई। यहां बौंसी थाना क्षेत्र के पोरई गांव में एक ही परिवार की तीन महिलाओं, कुश्मी देवी, रिंकू देवी और रेनू देवी की घर के बाहर बिजली गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा सिराई गांव के सुरेश यादव और काजी कैरी गांव की सुफियाना खातून भी इस हादसे का शिकार हुए। लखीसराय जिले में तीन लोगों की जान गई, जिनमें चानन प्रखंड के बंधु बगीचा गांव में धान रोपनी के दौरान रुद्र देवी और कोमल कुमारी की मौत हुई, जबकि शिवडीह गांव में आंगनबाड़ी सहायिका अनुसूइया देवी की जान गई।

पटना जिले में भी एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई। इसके अलावा नवादा में तीन और जमुई में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है। मृतकों में आठ महिलाएं शामिल थीं, जो खेतों में धान की रोपनी और अन्य खेती के काम कर रही थीं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।