Bihar विधानसभा अब होगी पूरी तरह डिजिटल, शून्यकाल समेत सारी सूचनाएं ऑनलाइन होंगी पेश

Bihar: बिहार विधानसभा के कामकाज में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल बनाने का फैसला लिया गया है, जिससे सदन की कार्यवाही अब कागज रहित होगी। इस नई व्यवस्था के तहत शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और

Bihar: बिहार विधानसभा के कामकाज में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल बनाने का फैसला लिया गया है, जिससे सदन की कार्यवाही अब कागज रहित होगी। इस नई व्यवस्था के तहत शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और अन्य जरूरी सूचनाएं अब ऑनलाइन तरीके से पेश की जाएंगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई नियम समिति की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार सिन्हा और लेशि सिंह समेत कई अन्य विधायक मौजूद थे। इस डिजिटल बदलाव के लिए National e-Vidhan Application (NeVA) का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे पहले ही लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा शुरू किया जा चुका है।

इस सिस्टम से विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और समय की भी बचत होगी। अब रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना आसान होगा और सदन की कार्यप्रणाली पहले से ज्यादा प्रभावी बनेगी। इस बदलाव को लागू करने के लिए विधानसभा के नियमों और कार्य संचालन की प्रक्रिया में जरूरी संशोधन भी किए जाएंगे। डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि समिति के अनुभव और मार्गदर्शन से ऐसे नियम बनाए जाएंगे जो आने वाले समय की तकनीकी जरूरतों को पूरा कर सकें।