Bihar में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम होगा ऑनलाइन
Bihar: बिहार में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार 17 अगस्त 2026 से पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम लागू करने जा रही है। अब रजिस्ट्री दफ्तर के चक्कर काटने और कागजी कार्रवाई के झंझट
Bihar: बिहार में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार 17 अगस्त 2026 से पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम लागू करने जा रही है। अब रजिस्ट्री दफ्तर के चक्कर काटने और कागजी कार्रवाई के झंझट से मुक्ति मिलेगी क्योंकि डीड तैयार करने से लेकर स्टांप ड्यूटी भुगतान तक का सारा काम ऑनलाइन होगा।
यह नई व्यवस्था राज्य के सभी 141 रजिस्ट्रेशन ऑफिसों में लागू की जाएगी। इसमें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल होगा। सबसे खास बात यह है कि रजिस्ट्री पूरी होने के बाद खरीदार और बेचने वाले को डिजिटल डीड सीधे उनके WhatsApp या ईमेल पर भेज दी जाएगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और धोखाधड़ी की गुंजाइश कम होगी।
निषेध, उत्पाद और रजिस्ट्रेशन विभाग के सचिव Naveen Kumar ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन इलाकों में काम धीमा है, वहां प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इसके अलावा, बुजुर्गों की सुविधा के लिए होम रजिस्ट्रेशन की सुविधा को अब 80 साल से घटाकर 75 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कर दिया गया है। अब वे घर बैठे अपनी जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री करा सकेंगे, जिसके लिए उन्हें ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा।
सरकार ने इस सिस्टम का ट्रायल रन पूरा कर लिया है। शिवहर जिले में यह सेवा पहले ही शुरू हो चुकी है और गोपालगंज में भी 16 अगस्त से इसकी तैयारी है। अब रजिस्ट्री विभाग में खरीदारों या बेचने वालों से ऑफलाइन दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे। इस बदलाव से अब डीड राइटर्स को अलग से मजमून तैयार करने की जरूरत नहीं होगी और लाइसेंस प्राप्त सर्विस प्रोवाइडर लोगों की मदद करेंगे।