Bihar में जमीन-मकान की रजिस्ट्री हुई महंगी, शहर में दोगुना हुआ सर्किल रेट, जानें नए नियम

Bihar: बिहार में अब प्लॉट या घर खरीदना महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए सर्किल रेट (MVR) में बड़ा इजाफा किया है। यह नया नियम गुरुवार, 18 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू हो गया है। अब गांव और शहर द

Bihar: बिहार में अब प्लॉट या घर खरीदना महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए सर्किल रेट (MVR) में बड़ा इजाफा किया है। यह नया नियम गुरुवार, 18 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू हो गया है। अब गांव और शहर दोनों ही जगहों पर जमीन खरीदने वालों को ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।

बिहार के prohibition, excise and registration department ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि सरकारी रेट और बाजार की असली कीमत के बीच के अंतर को कम किया जा सके। इससे पहले ग्रामीण इलाकों में 2013 और शहरी इलाकों में 2016 में रेट तय किए गए थे।

नए नियमों के तहत सर्किल रेट और स्टाम्प ड्यूटी में किए गए बदलाव नीचे दी गई टेबल में देखे जा सकते हैं:

विवरण बदलाव/नया रेट
शहरी जमीन के रेट 100% की बढ़ोतरी (दोगुना)
ग्रामीण जमीन के रेट 60% की बढ़ोतरी
सालाना बढ़ोतरी हर साल 5% ऑटोमैटिक बढ़ोत्तरी
सामान्य स्टाम्प ड्यूटी 1% की बढ़ोतरी
महिलाओं के लिए छूट 0.3% से बढ़ाकर 0.4% (कुल छूट 0.5%)
रेट रिव्यू अवधि अब हर 3 साल में समीक्षा होगी

इस फैसले का सीधा फायदा उन किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए ली जाएगी। अनुमान है कि राज्य के प्रोजेक्ट्स के लिए किसानों को 3,740 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 14,831 करोड़ रुपये अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे राज्य की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और विकास की रफ्तार बढ़ेगी।