Bihar के Lakhisarai में जमीन विवाद में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, 3 घायल

Bihar/Lakhisarai: लखीसराय जिले के कवैय पुलिस थाना क्षेत्र के लाली पहाड़ी गांव में जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। महज एक कट्ठा 17 धूर जमीन के बंटवारे को लेकर छह भाइयों के परिवारों में

Bihar/Lakhisarai: लखीसराय जिले के कवैय पुलिस थाना क्षेत्र के लाली पहाड़ी गांव में जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। महज एक कट्ठा 17 धूर जमीन के बंटवारे को लेकर छह भाइयों के परिवारों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें तीन भाई घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह विवाद काफी समय से चल रहा था। इसे सुलझाने के लिए गांव के मुखिया की मौजूदगी में एक पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि मुखिया ने किसी एक पक्ष के प्रभाव में आकर एकतरफा और पक्षपातपूर्ण फैसला सुनाया। इस फैसले से दूसरा पक्ष नाराज हो गया और मौके पर ही बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भाइयों के बीच लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया।

इस खूनी संघर्ष में तीन भाइयों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।