Bihar: सहरसा-मानसी रेलखंड पर शुक्रवार की रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। पूर्णिया कोर्ट से पटना और हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18626) के एक AC कोच में अचानक धुआं उठने लगा। इससे यात्रियों के बीच भगदड़ मच
Bihar: सहरसा-मानसी रेलखंड पर शुक्रवार की रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। पूर्णिया कोर्ट से पटना और हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18626) के एक AC कोच में अचानक धुआं उठने लगा। इससे यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई और कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से नीचे छलांग लगा दी।
कैसे हुआ हादसा और क्या था कारण
यह घटना सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से आगे पुरैनी और गोरगामा के बीच हुई। ट्रेन के AC बी-1 कोच में अचानक धुआं उठने लगा, जिससे यात्री घबरा गए। यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए चेन पुलिंग की, जिससे ट्रेन को तुरंत रोका जा सका। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि जांच के बाद यह बात सामने आई कि कोच की बैटरी में तकनीकी खराबी की वजह से धुआं निकला था।
यात्रियों की स्थिति और रेलवे की कार्रवाई
राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी यात्री की जान नहीं गई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ। आग पर काबू पाने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। इस हादसे की वजह से ट्रेन करीब 20 से 30 मिनट की देरी से आगे बढ़ी। रेलवे ने अब इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो।