Bihar के किशनगंज में विधवा महिला के खाते में आए 740 करोड़ रुपये, 2 दिन बाद बैलेंस हुआ शून्य
Kishanganj: बिहार के किशनगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विधवा महिला के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम आ गई। इस खबर के बाद बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए, लेकिन दो दिन बाद
Kishanganj: बिहार के किशनगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विधवा महिला के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम आ गई। इस खबर के बाद बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए, लेकिन दो दिन बाद ही यह सारा पैसा गायब हो गया और खाता फ्रीज कर दिया गया।
यह घटना कोचाधामन प्रखंड के नेहाल भाग सोन्था गांव की है। महिला का खाता Central Bank of India में है। 10 जुलाई को जब महिला ने अपना बैलेंस चेक किया, तो उसमें 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये दिखाई दिए। इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार दंग रह गया। महिला ने इस राशि में से 10 हजार रुपये की निकासी भी की थी।
दो दिन बाद 12 जुलाई को जब महिला दोबारा पैसे निकालने के लिए CSP केंद्र पहुंची, तो उसे पता चला कि उसके खाते का बैलेंस शून्य हो गया है और बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया है। इस अचानक हुए बदलाव से महिला और उसके परिजन घबरा गए और बैंक से संपर्क किया।
बैंक अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। Central Bank of India का कहना है कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी (technical glitch) थी, जिसकी वजह से खाते में गलत राशि दिख रही थी। फिलहाल बैंक इस बात की जांच कर रहा है कि यह गलती कैसे हुई और सिस्टम में कहाँ खामी रही।