Bihar के किशनगंज में 4 करोड़ का स्मैक जप्त, कार के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ला रहे थे तस्कर
Kishanganj: बिहार के किशनगंज में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक कार के गुप्त चेंबर से करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य का स्मैक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है
Kishanganj: बिहार के किशनगंज में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक कार के गुप्त चेंबर से करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य का स्मैक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बंगाल से बिहार तक नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।
किशनगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह पूरी कार्रवाई एसडीपीओ (SDPO) खुसरो सिराज के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मंगलवार रात को संदिग्धों को पकड़ा और उनकी कार की तलाशी ली। कार में एक खास तरह का ‘सीक्रेट चेंबर’ बनाया गया था, जिसमें बड़ी मात्रा में स्मैक छिपाकर रखा गया था।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मधुपुरा जिले के रहने वाले रजनीश कुमार और सुशांत कुमार के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि यह गिरोह पश्चिम बंगाल के मालदा से स्मैक खरीदकर बिहार के मधेपुरा तक पहुँचाता था। पुलिस ने मौके से लगभग 2 किलो 57 ग्राम स्मैक, एक चार पहिया वाहन और दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत 4.70 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के आधार पर मालदा और मधेपुरा में इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तस्करी के लिए इस्तेमाल किया गया गुप्त चेंबर यह बताता है कि यह गिरोह काफी शातिर तरीके से काम कर रहा था।