Bihar में खान सर फायरिंग केस में नया खुलासा, मारपीट के 20 मिनट बाद चली थी गोली

Bihar: पटना के मशहूर शिक्षक खान सर से जुड़े फायरिंग केस में पुलिस को एक बड़ा सुराग मिला है। जांच में यह बात सामने आई है कि बॉडीगार्ड्स ने जो फायरिंग की थी, वह आत्मरक्षा में नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, मारपीट और तोड़फोड़ क

Bihar: पटना के मशहूर शिक्षक खान सर से जुड़े फायरिंग केस में पुलिस को एक बड़ा सुराग मिला है। जांच में यह बात सामने आई है कि बॉडीगार्ड्स ने जो फायरिंग की थी, वह आत्मरक्षा में नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के करीब 20 मिनट बाद गोलियां चलाई गई थीं।

यह पूरा मामला 2 जून 2026 की रात का है। पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित Khan Global Studies (KGS) कोचिंग संस्थान के बाहर रात करीब 10:10 बजे हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि फायरिंग रात करीब 10:30 बजे हुई। इस समय के अंतर की वजह से पुलिस अब आत्मरक्षा के दावे को सही नहीं मान रही है। पुलिस को शक है कि यह फायरिंग डर पैदा करने के लिए खान सर के निर्देश पर की गई थी।

इस मामले में खान सर के दो बॉडीगार्ड, प्रदीप कुमार और taleshwar सिंह को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद उनकी पहचान हुई थी। गिरफ्तार गार्ड्स ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोली चलाई थी। इसी आधार पर 5 जून को खान सर और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 109 BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। हालांकि, 9 जून को पटना जिला कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें अंतरिम राहत दी थी।

SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शुरुआत में फायरिंग के सबूत नहीं मिले थे, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल राइफलें जब्त कर ली हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस 20 जून को अपडेटेड केस डायरी जमा करेगी जिसमें फॉरेंसिक रिपोर्ट और नए सबूत शामिल होंगे। दूसरी तरफ, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि कोचिंग संस्थानों के बीच आपसी झगड़ों को रोकने के लिए सरकार तीन महीने के भीतर एक नई पॉलिसी बनाएगी।