Bihar के खगड़िया में मुफ्त मछली नहीं देने पर मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या, एक साथी घायल

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां मुफ्त में मछली नहीं मिलने पर बदमाशों ने एक मछुआरे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में मछुआरे के एक साथी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां मुफ्त में मछली नहीं मिलने पर बदमाशों ने एक मछुआरे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में मछुआरे के एक साथी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह पूरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोठिया मधुवा घाट की है। मंगलवार देर शाम तीन बदमाशों ने हथियारों के साथ हमला किया। हमले में 40 साल के मछुआरे रामबालक सहनी की मौत हो गई, जबकि उनके साथी दामोदर सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल दामोदर सहनी ने पुलिस को बताया कि बदमाश अक्सर नदी में मछली पकड़ने के दौरान उनसे जबरन मुफ्त में मछली ले जाया करते थे। इस बार जब उन्होंने मछली देने से मना किया, तो बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।