Bihar के कटिहार में अनोखी बारात, दूल्हा 24 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ पहुंचा दुल्हन को लेने

Katihar/Bihar: बिहार के कटिहार जिले के फलका ब्लॉक में एक ऐसी शादी हुई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां एक किसान का बेटा अपनी शादी में घोड़ी या महंगी कार के बजाय ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचा। इस बारात की सबसे खास

Katihar/Bihar: बिहार के कटिहार जिले के फलका ब्लॉक में एक ऐसी शादी हुई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां एक किसान का बेटा अपनी शादी में घोड़ी या महंगी कार के बजाय ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचा। इस बारात की सबसे खास बात यह थी कि दूल्हे के पीछे करीब दो दर्जन ट्रैक्टरों का लंबा काफिला चल रहा था।

यह दूल्हा दिलशाद उर्फ राजा है, जो मोहम्मद महबूब का बेटा है और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखता है। दिलशाद अपनी दुल्हन रौनक प्रवीण को लेने उनके गांव मोरसंडा पहुंचा। इस अनोखी बारात में कुल 24 ट्रैक्टर शामिल थे। इन ट्रैक्टरों की ट्रॉलियों में बाराती बैठे थे और संगीत का पूरा इंतजाम किया गया था।

दिलशाद ने इस देसी अंदाज को चुनने की वजह बताते हुए कहा कि वह एक किसान परिवार से है और ट्रैक्टर उनकी मेहनत, खेती और रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। वह अपनी मिट्टी और ग्रामीण जीवन से जुड़ाव दिखाना चाहता था। उसका मकसद दिखावे और फिजूलखर्ची के बजाय सादगी का संदेश देना था।

सड़कों पर जब ट्रैक्टरों का यह बड़ा काफिला निकला, तो गांव के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने लगे।