Bihar के कटिहार में चायवाले के बेटे ने रचा इतिहास, BPSC पास कर बने राजस्व पदाधिकारी
Katihar: बिहार के कटिहार जिले के एक ऐसे इलाके से बड़ी सफलता की खबर आई है जहाँ कभी गोलियां चलती थीं। यहाँ के एक चायवाले के बेटे सौरभ कुमार ने अपनी मेहनत के दम पर 70वीं BPSC परीक्षा पास कर ली है। सौरभ ने पूरे राज्य में 388
Katihar: बिहार के कटिहार जिले के एक ऐसे इलाके से बड़ी सफलता की खबर आई है जहाँ कभी गोलियां चलती थीं। यहाँ के एक चायवाले के बेटे सौरभ कुमार ने अपनी मेहनत के दम पर 70वीं BPSC परीक्षा पास कर ली है। सौरभ ने पूरे राज्य में 388वां रैंक हासिल किया है और अब उनका चयन राजस्व पदाधिकारी (Revenue Officer) के पद पर हुआ है।
सौरभ कुमार कटिहार के मोहनाचांदपुर इलाके के रहने वाले हैं। यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ है और यहाँ से पहली बार किसी ने प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई है। सौरभ की यह जीत इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने बहुत ही मुश्किल हालातों में पढ़ाई की। गंगा दियारा क्षेत्र होने के कारण यहाँ हर साल बाढ़ आती थी, जिससे आने-जाने और पढ़ाई करने में काफी दिक्कत होती थी। इलाके में अच्छे स्कूल और कोचिंग सेंटर्स की भी भारी कमी थी।
आर्थिक तंगी की वजह से सौरभ महंगी कोचिंग नहीं ले पाए। उन्होंने अपने गांव के जोतराम राय हाई स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई की। वहाँ उन्होंने सीनियर छात्रों से गाइडेंस ली और खुद को तैयार किया। उनके पिता श्रीकांत मिश्रा ने बेटे की पढ़ाई के लिए काफी संघर्ष किया। आर्थिक दिक्कतों के कारण उन्होंने साहिबगंज में एक छोटी सी चाय और नाश्ते की दुकान खोली ताकि बेटे की पढ़ाई का खर्च निकल सके।
सौरभ की इस कामयाबी के बाद मोहनाचांदपुर और आसपास के दियारा इलाकों में खुशी का माहौल है। गांव वालों का मानना है कि इस सफलता से क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और इलाके में शिक्षा के प्रति एक नई क्रांति आएगी।