Bihar के कैमूर में ‘बिहार सरकार’ लिखी गाड़ी से शराब पीकर जा रहा शख्स गिरफ्तार, उत्पाद विभाग ने पकड़ा
Kaimur: बिहार के कैमूर जिले में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोहनिया टोल प्लाजा पर उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ऐसी गाड़ी पकड़ी जिस पर ‘बिहार सरकार’
Kaimur: बिहार के कैमूर जिले में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोहनिया टोल प्लाजा पर उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ऐसी गाड़ी पकड़ी जिस पर ‘बिहार सरकार’ लिखा था। गाड़ी के अंदर मौजूद एक व्यक्ति शराब के नशे में मिला, जिसे टीम ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
यह पूरी घटना NH-19 पर मोहनिया टोल प्लाजा के पास हुई। उत्पाद विभाग की टीम यहां विशेष अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी रुकी जिस पर ‘बिहार सरकार-प्रशासन’ और ‘श्रम संसाधन विभाग, बक्सर’ का बोर्ड लगा हुआ था। जब टीम ने गाड़ी की तलाशी ली और मौके पर मौजूद व्यक्ति का Breath Analyzer टेस्ट किया, तो वह शराब के नशे में पाया गया।
जानकारी के मुताबिक उस समय गाड़ी में करीब 8 से 10 लोग सवार थे। आमतौर पर यह माना जाता है कि सरकारी बोर्ड वाली गाड़ियों की जांच नहीं होती, लेकिन इस बार उत्पाद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह गाड़ी वाकई श्रम संसाधन विभाग, बक्सर की है या किसी निजी व्यक्ति ने चेकिंग से बचने के लिए फर्जी सरकारी बोर्ड लगाया था।