Bihar ITI CAT काउंसलिंग शुरू, 1 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग, ऐसे मिलेगा एडमिशन

Bihar: बिहार में आईटीआई में एडमिशन लेना चाहने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। BCECEB ने ITI CAT 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के क

Bihar: बिहार में आईटीआई में एडमिशन लेना चाहने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। BCECEB ने ITI CAT 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेज और ट्रेड का चुनाव कर सकते हैं।

BCECEB ने काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और यह 1 जुलाई 2026 तक चलेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी चॉइस लॉक कर लें, क्योंकि आखिरी तारीख के बाद सिस्टम इसे अपने आप लॉक कर देगा।

एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सबसे पहले योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद उन्हें अपनी पसंद के ITI संस्थान और ट्रेड चुनने होंगे। सीट का आवंटन छात्र की रैंक, उपलब्ध सीटों और उनकी पसंद के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित छात्रों को डॉक्यूमेंट और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए तय केंद्रों पर जाना होगा।

महत्वपूर्ण इवेंट तारीख
चॉइस फिलिंग की शुरुआत 22 जून 2026
चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 1 जुलाई 2026
रिजल्ट की घोषणा 4 जून 2026
पहला सीट अलॉटमेंट (संभावित) जुलाई 2026
दूसरा सीट अलॉटमेंट (संभावित) अगस्त 2026
मॉप-अप राउंड (संभावित) सितंबर 2026

यह पूरी प्रक्रिया BCECEB द्वारा संचालित की जा रही है। पहले और दूसरे राउंड के बाद भी अगर सीटें खाली रहती हैं, तो सितंबर में मॉप-अप राउंड कराया जा सकता है। छात्र अधिक जानकारी और सीट मैट्रिक्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।