Bihar को IT हब बनाने की तैयारी, Bengaluru में Adobe और Mercedes-Benz जैसी कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि

Bihar: बिहार सरकार राज्य को देश का अगला बड़ा डिजिटल और टेक्नोलॉजी हब बनाने की कोशिश में जुट गई है। इसके लिए 3 जुलाई 2026 को बेंगलुरु में ‘बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुनिया की बड़ी

Bihar: बिहार सरकार राज्य को देश का अगला बड़ा डिजिटल और टेक्नोलॉजी हब बनाने की कोशिश में जुट गई है। इसके लिए 3 जुलाई 2026 को बेंगलुरु में ‘बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों, स्टार्टअप्स और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के लीडर्स ने हिस्सा लिया और बिहार में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि सरकार का लक्ष्य राज्य को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ निवेश नहीं चाहती, बल्कि एक ऐसा सिस्टम बनाना चाहती है जहाँ युवाओं की प्रतिभा और आधुनिक उद्योग एक साथ मिलकर काम कर सकें। सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने इस मौके पर बिहार आईटी नीति 2024 और नई बिहार GCC नीति 2026 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निवेश को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है।

इस बैठक में कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और बिहार के टैलेंट और नई नीतियों की तारीफ की। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से इन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई:

कंपनी का नाम रुचि का क्षेत्र
Adobe डिजिटल निवेश, रिसर्च और GCC स्थापना
Mercedes-Benz डिजिटल निवेश और इनोवेशन
Oracle, Salesforce, NetApp आईटी निवेश और सहयोग
Razorpay, MyGate स्टार्टअप इकोसिस्टम
Honeywell, Emphasis तकनीकी सेवाएं और निवेश
Tejas Networks, Trend Micro सॉफ्टवेयर और नेटवर्क समाधान

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि इन नई नीतियों से बिहार में उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार पैदा होंगे और राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर के अवसर मिलेंगे। चर्चा के दौरान AI समाधान, सॉफ्टवेयर विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और स्किल डेवलपमेंट जैसे विषयों पर बात हुई। उद्योग जगत के लोगों ने माना कि बिहार का मानव संसाधन काफी प्रतिभाशाली है और सही नीतियों के साथ यह राज्य पूर्वी भारत का बड़ा टेक हब बन सकता है।