Bihar बनेगा देश का नया स्टील हब, 51,600 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Bihar: राज्य में औद्योगिक क्रांति लाने और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने की दिशा में सरकार ने एक बड़ी शुरुआत की है। पटना के लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ हॉल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग व

Bihar: राज्य में औद्योगिक क्रांति लाने और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने की दिशा में सरकार ने एक बड़ी शुरुआत की है। पटना के लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ हॉल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग विभाग और देश के 10 बड़े औद्योगिक समूहों के बीच 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस कदम से बिहार अब देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की लिस्ट में शामिल होने की तैयारी कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार का मकसद निवेशकों का भरोसा जीतना और उद्योगों को लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। उन्होंने इसे “मिशन मोड” में पूरा करने की बात कही, जिसका मुख्य मंत्र “बिल्ड एंड बिलीव इन बिहार” रखा गया है। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

सबसे बड़ा निवेश न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में देखने को मिला है। Global Renewable Advanced Clean Energy Private Limited (GRACE) ने इस सेक्टर में 22,500 करोड़ रुपये लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही नवादा जिले के रजौली में 2,000 मेगावाट क्षमता का पहला लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) आधारित परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। इसे NPCIL और NTPC के संयुक्त उद्यम के जरिए विकसित किया जाएगा।

बिहार को स्टील हब बनाने के लिए कुल 6 समझौते हुए हैं, जिनमें करीब 28,626 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसमें नक्षत्र आयरन एंड स्टील, अंकुर स्टील, श्री लंगटा बाबा मेटल्स, श्याम स्टील और शाकंभरी इस्पात जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

कंपनी का नाम
निवेश की राशि (करोड़ रुपये)
GRACE (न्यूक्लियर एनर्जी) 22,500
नक्षत्र आयरन एंड स्टील 6,836
अंकुर स्टील 6,000
श्री लंगटा बाबा मेटल्स 5,500
श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग 5,000
शाकंभरी इस्पात एंड पावर 5,000
क्रिएटिव ग्रुप (टेक्सटाइल) 250
अनुभव एपरेल्स (टेक्सटाइल) 50
भारत साइंस एंड इनोवेशन 200

टेक्सटाइल सेक्टर को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है क्योंकि इसमें ज्यादा लोगों को काम मिलता है। क्रिएटिव ग्रुप और अनुभव एपरेल्स इसमें निवेश करेंगे। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और विज्ञान के क्षेत्र में भी निवेश के प्रस्ताव आए हैं। राज्य सरकार अब “बिहार बिजनेस कनेक्ट 2026” की तैयारी कर रही है ताकि और ज्यादा निवेश को आकर्षित किया जा सके।