Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने का आदेश, संदिग्ध लेन-देन की खबर RBI और FIU को देनी होगी
Bihar: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भारत और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक की है। इस बैठक में सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और अवैध कब्जों को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सरकार
Bihar: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भारत और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक की है। इस बैठक में सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और अवैध कब्जों को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मुख्य फोकस नो-मैन्स लैंड को साफ रखने और संदिग्ध पैसों के लेन-देन पर नजर रखने पर है।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि नो-मैन्स लैंड और सीमावर्ती क्षेत्रों से सभी तरह के अतिक्रमण को हटाया जाए। साथ ही, जो सीमा स्तंभ (पिलर) गायब हो गए हैं, उन्हें फिर से लगाने का काम जल्द पूरा करने को कहा गया है। सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) की चौकियों को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सीमावर्ती जिलों में होने वाली संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों को लेकर भी सरकार अलर्ट पर है। निर्देश दिया गया है कि अगर किसी भी तरह के संदिग्ध पैसों के लेन-देन की सूचना मिलती है, तो उसकी तुरंत जांच की जाए। ऐसी गतिविधियों की जानकारी सीधे Reserve Bank of India (RBI) और Financial Intelligence Unit (FIU) को देने के आदेश दिए गए हैं ताकि किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को रोका जा सके।