Bihar में 16 IAS अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Bihar: बिहार सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 जून 2026 की देर शाम एक अधिसूचना जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

Bihar: बिहार सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 जून 2026 की देर शाम एक अधिसूचना जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस लिस्ट में 2010 से लेकर 2020 बैच के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिन्हें अब अलग-अलग महत्वपूर्ण विभागों और निगमों की कमान सौंपी गई है।

सरकार ने इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं ताकि शासन और प्रशासन की कार्यशैली में सुधार आए और सरकारी योजनाओं की रफ्तार बढ़े। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को मुख्य पद के साथ-साथ अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अधिकारी का नाम नया पद / जिम्मेदारी
अनिमेष कुमार पराशर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव (अतिरिक्त प्रभार)
शीर्षत कपिल अशोक MD, कम्फेड पटना; आपदा प्रबंधन विभाग और फल एवं सब्जी विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार
निलेश रामचंद्र देवरे नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव (अतिरिक्त प्रभार)
नवल किशोर चौधरी MD, बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड; नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव (अतिरिक्त प्रभार)
नवदीप शुक्ला विशेष सचिव, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग; अपर CEO, बिहार कौशल विकास मिशन (अतिरिक्त प्रभार)
पवन कुमार सिन्हा विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग
सौरभ जोरवाल बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड (अतिरिक्त प्रभार)
कुमार मंगलम सचिव, राजस्व परिषद, बिहार, पटना
प्रशांत कुमार सीएच परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (अतिरिक्त प्रभार)
विशाल राज MD, बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड
स्पर्श गुप्ता अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना
श्रेष्ठ अनुपम संयुक्त सचिव, वित्त विभाग
अभिषेक पलासिया संयुक्त सचिव, पथ निर्माण विभाग
प्रदीप सिंह संयुक्त सचिव, पर्यटन विभाग
कुमार निशांत विवेक निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार, पटना
अनन्या सिंह अपर CEO, जीविका (ग्रामीण विकास विभाग) और आयुक्त मनरेगा (अतिरिक्त प्रभार)