Bihar में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 45 BPSC अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार, 12 जुलाई 2026 को एक अधिसूचना जारी कर 6 IAS अधिकारियों और 45 BPSC अधिकारियों का तबादला किया ह

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार, 12 जुलाई 2026 को एक अधिसूचना जारी कर 6 IAS अधिकारियों और 45 BPSC अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में तेजी लाना और विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।

सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संजय कुमार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है, जबकि मुकेश कुमार अब वित्त विभाग के भविष्य निधि निदेशालय के निदेशक होंगे। अखिलेश कुमार सिंह को कृषि विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, मनोज कुमार रजक को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

जिलों में भी बदलाव किए गए हैं। सारा अशरफ को नालंदा का उप विकास आयुक्त सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, 2023 बैच के तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर से हटाकर पूर्णिया में अनुमंडल अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। खास बात यह है कि मनोज कुमार के पुराने ट्रांसफर आदेश को रद्द कर दिया गया है और वे नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बने रहेंगे।

बीपीएससी (BAS) अधिकारियों की बात करें तो कुल 45 अफसरों के तबादले हुए हैं, जिनमें 16 एसडीओ और 7 डीसीएलआर शामिल हैं। इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग इस प्रकार है:

अधिकारी का नाम नया पद/स्थान
संजीत कुमार कार्यपालक पदाधिकारी, कंकड़बाग अंचल, पटना
धर्मराज कुमार एसडीओ, मसौढ़ी
राजीव कुमार संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग
रंजीत कुमार एसडीओ, डुमरांव
रंजो कुमारी डीडीसी, भागलपुर
गौरव सिंह एसडीओ, औरंगाबाद
प्रवीण कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी, समस्तीपुर
प्रशांत अभिषेक एसडीओ, बाढ़
रवि शंकर अरविंद भूमि सुधार उप समाहर्ता, मुंगेर
आलोक चंद्र चौधरी जिला परिवहन अधिकारी, वैशाली
प्रियंका सिन्हा जिला परिवहन अधिकारी, मुजफ्फरपुर
अमित राज जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण

यह पूरी प्रक्रिया अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी के हस्ताक्षर से पूरी की गई है। इससे पहले 10 और 11 जुलाई को भी 10 आईएएस और 11 बीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। नई जिम्मेदारी पाने वाले अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी दी जाएंगी।