Bihar में होम गार्ड कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Bihar: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 65 पदों को भरा जाएगा और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो गई है
Bihar: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 65 पदों को भरा जाएगा और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो गई है। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2026 तय की गई है। आवेदन शुल्क के भुगतान की समय सीमा भी 30 जुलाई तक ही है। इच्छुक उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। होमपेज पर ‘Home Guard’ टैब में विज्ञापन संख्या 08/2026 के लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरा जा सकता है।
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduation) या उसके बराबर की डिग्री होना जरूरी है। डिग्री 1 अगस्त 2025 तक पूरी होनी चाहिए। आयु सीमा के मामले में 1 अगस्त 2025 को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए 40 वर्ष रखी गई है। बिहार सरकार के नियमित कर्मचारियों को, जिन्होंने 3 साल की सेवा पूरी कर ली है, अधिकतम आयु में 5 साल की छूट मिलेगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल पद | 65 |
| आवेदन शुरू | 30 जून 2026 |
| अंतिम तिथि | 30 जुलाई 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | स्नातक (Graduation) |
| आवेदन शुल्क | ₹100 (सभी श्रेणियों के लिए) |
| पे लेवल | लेवल-6 (प्लस अन्य भत्ते) |
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले एक प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं के 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इसमें पास होने के लिए कम से कम 30% अंक लाना जरूरी है। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य हिंदी का एक क्वालिफाइंग पेपर और सामान्य अध्ययन का एक मेरिट पेपर होगा। अंत में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा, जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।
ध्यान रहे कि फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा के दूसरे पेपर (सामान्य अध्ययन) के अंकों के आधार पर बनेगी। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.2 अंक काटे जाएंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के जरिए ही किया जा सकेगा।