Bihar में अब आसमान से दिखेंगी खूबसूरत जगहें, हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू, जानें किराया और रूट

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब लोग हेलिकॉप्टर के जरिए बिहार के प्रमुख धार्मिक

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब लोग हेलिकॉप्टर के जरिए बिहार के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। 13 जुलाई से इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है और कमर्शियल उड़ानें 18 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।

इस योजना को बिहार पर्यटन विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग ने मिलकर तैयार किया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस सेवा का संचालन M/s Swandan Aviation Pvt Ltd द्वारा किया जाएगा। आम लोगों के लिए इसे सस्ता बनाने के लिए सरकार प्रति टिकट 15,422 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। यात्री बिहार पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in या बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के पोर्टल से टिकट बुक कर सकते हैं।

यह सेवा हर शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। पहले चरण का संचालन 15 जुलाई 2026 से 15 जनवरी 2027 तक चलेगा। यात्रियों के लिए अलग-अलग रूट और उनके किराए की जानकारी नीचे दी गई है:

रूट/सेवा किराया (प्रति व्यक्ति) समय और विवरण
Patna Skyline Joy Ride 2,100 रुपये 10 मिनट की सैर, दोपहर 3 बजे से शुरू, 4 राइड प्रतिदिन
Patna से Rajgir 4,000 रुपये (एक तरफ) सुबह 9:30 बजे प्रस्थान, 10:30 बजे वापसी
Patna से Valmikinagar 5,000 रुपये (एक तरफ) सुबह 10:00 और दोपहर 3:00 बजे की उड़ानें
Patna से माँ मुंडेश्वरी धाम 6,000 रुपये (एक तरफ) सुबह 11:00 बजे प्रस्थान, 12:45 बजे वापसी

इस योजना का मुख्य उद्देश्य विदेशी और घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ाना और वैल्मीकिनगर, कैमूर और राजगीर जैसे इलाकों में स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करना है। हेलिकॉप्टर में एक बार में अधिकतम पांच पर्यटक बैठ सकेंगे। वैल्मीकिनगर रूट के लिए सरकारी विमान का इस्तेमाल होगा, जिसमें साप्ताहिक क्षमता 20 सीटें होगी।

यात्रियों के लिए कुछ जरूरी नियम भी तय किए गए हैं। हर व्यक्ति अपने साथ 4 से 5 किलो सामान ले जा सकता है। सरकार की तरफ से टूरिस्ट गाइड की सुविधा मुफ्त मिलेगी, लेकिन रहने, खाने और स्थानीय भ्रमण का खर्च यात्रियों को खुद उठाना होगा। टिकट का भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है।