Bihar में अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे लोग, पटना समेत 3 शहरों के लिए शुरू हुई जॉय राइड सेवा

Bihar: पटना के लोगों और पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सर्विस स्कीम 2026’ की शुरुआत की है। अब लोग हेलीकॉप्टर के जरिए पटना शहर की खू

Bihar: पटना के लोगों और पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सर्विस स्कीम 2026’ की शुरुआत की है। अब लोग हेलीकॉप्टर के जरिए पटना शहर की खूबसूरती को आसमान से देख सकेंगे। इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था और कमर्शियल उड़ानें 18 जुलाई 2026 से शुरू हो गई हैं।

यह सेवा हर शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। पटना एयरपोर्ट के पास से दोपहर 3 बजे के बाद उड़ानें भरेंगी। हर दिन 30-30 मिनट के अंतराल पर चार राइड्स तय की गई हैं। एक हेलीकॉप्टर में अधिकतम पांच लोग बैठ सकते हैं। पटना शहर की 10 मिनट की इस हवाई सैर के लिए एक व्यक्ति को 2,100 रुपये देने होंगे। आसमान से यात्री गंगा नदी, जेपी गंगा पथ और तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जैसे प्रमुख स्थलों के नजारे देख पाएंगे।

इस स्कीम के तहत पटना को तीन अन्य बड़े पर्यटन केंद्रों से भी जोड़ा गया है। इसके लिए बिहार सरकार टिकट पर 15,422 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। लंबी दूरी की यात्राओं में यात्री 4 से 5 किलो सामान ले जा सकते हैं। सरकार की ओर से मुफ्त गाइड की सुविधा भी मिलेगी, लेकिन रहने, खाने और स्थानीय यातायात का खर्च यात्रियों को खुद उठाना होगा।

रूट
दिन और समय किराया (प्रति व्यक्ति)
पटना जॉय राइड शनिवार और रविवार (दोपहर 3 बजे के बाद) 2,100 रुपये
पटना-वाल्मीकिनगर-पटना शनिवार और रविवार (2 उड़ानें) 5,000 रुपये
पटना-राजगीर-पटना वीकेंड (सुबह 9:30 से 10:30) 4,000 रुपये
पटना-कैमूर-पटना वीकेंड (सुबह 11:00 से दोपहर 12:45) 6,000 रुपये

इस सेवा का संचालन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) द्वारा किया जा रहा है। यह बिहार पर्यटन विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग की एक संयुक्त पहल है। इसकी बुकिंग बिहार पर्यटन विभाग और BSTDC के पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। यह स्कीम अपने पहले चरण में 15 जनवरी 2027 तक चालू रहेगी।