Bihar में शुरू हुई हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवा, पटना को आसमान से देख सकेंगे लोग, जानें किराया और बुकिंग का तरीका

Bihar: पटना के लोगों के लिए अब शहर को आसमान से देखने का सपना सच हो गया है। राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026’ की शुरुआत कर दी है। आज 18 जुलाई 2026 से हेलीकॉप्टर से

Bihar: पटना के लोगों के लिए अब शहर को आसमान से देखने का सपना सच हो गया है। राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026’ की शुरुआत कर दी है। आज 18 जुलाई 2026 से हेलीकॉप्टर सेवाएं आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं, जिससे पर्यटक अब हवा में उड़ान भरकर बिहार की खूबसूरती देख सकेंगे।

इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 13 जुलाई 2026 को की थी, जिसके बाद ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई थी। पहले ही दिन 20 लोग हेलीकॉप्टर से शहर की सैर करेंगे और अब तक कुल 80 पर्यटकों ने अपनी सीट बुक कर ली है। यह सेवा हर शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी और पहले चरण में यह 15 जनवरी 2027 तक चलेगी।

बिहार पर्यटन विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग ने मिलकर इस योजना को लागू किया है। पटना में 10 मिनट की जॉय राइड के लिए प्रति व्यक्ति 2,100 रुपये का किराया तय किया गया है। हर दिन चार उड़ानें भरी जाएंगी, जिनमें पहली उड़ान दोपहर 3 बजे शुरू होगी और उसके बाद हर 30 मिनट पर अगली फ्लाइट होगी। एक हेलीकॉप्टर में अधिकतम पांच यात्री बैठ सकेंगे।

सरकार ने पटना के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी सब्सिडी वाली हवाई सेवाएं शुरू की हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:

रूट (Route) किराया (प्रति सीट)
पटना से राजगीर 4,000 रुपये
पटना से वाल्मीकिनगर 5,000 रुपये
पटना से कैमूर (मां मुंडेश्वरी मंदिर) 6,000 रुपये

पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार प्रति टिकट 15,422 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। साथ ही, पर्यटन विभाग की ओर से मुफ्त गाइड की सुविधा भी मिलेगी। अगर खराब मौसम या तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट कैंसिल होती है, तो यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। इच्छुक लोग बिहार पर्यटन विभाग के पोर्टल www.tourism.bihar.gov.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।