Bihar में शुरू हुई हेली टूरिज्म सेवा, ₹2100 में पटना की सैर और ₹6000 में जाएंगे कैमूर

Bihar: अब बिहार के लोग और पर्यटक आसमान से राज्य की खूबसूरती देख सकेंगे। राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026’ की शुरुआत की है। इस योजना क

Bihar: अब बिहार के लोग और पर्यटक आसमान से राज्य की खूबसूरती देख सकेंगे। राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026’ की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए लोग अब बिहार के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की हवाई यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस योजना का शुभारंभ किया है। यह पहल पर्यटन विभाग और सिविल विमानन विभाग ने मिलकर की है। इस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी मेसर्स स्वंदन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कदम से बिहार अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में भी उभरेगा। सरकार का लक्ष्य पर्यटन के जरिए रोजगार और निवेश को बढ़ाना है।

इस योजना के पहले चरण का संचालन 15 जुलाई 2026 से 15 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। हेलीकॉप्टर सेवाएं हर शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेंगी। आम लोगों के लिए इसे किफायती बनाने के लिए राज्य सरकार प्रति टिकट अधिकतम ₹15,422 तक की सब्सिडी दे रही है। टिकटों की बुकिंग बिहार पर्यटन विभाग और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) के ऑनलाइन पोर्टल से की जा सकती है।

रूट/सर्विस किराया (एक तरफा)
पटना हेलीकॉप्टर जॉय राइड (10 मिनट) ₹2,100
पटना से राजगीर ₹4,000
पटना से वाल्मीकिनगर ₹5,000
पटना से कैमूर (मां मुंडेश्वरी मंदिर) ₹6,000

नियमों के मुताबिक, हर उड़ान में पर्यटकों के लिए अधिकतम पांच सीटें आरक्षित रहेंगी। वाल्मीकिनगर जाने के लिए राजकीय विमान का इस्तेमाल होगा, जबकि कैमूर और राजगीर के लिए 6+2 सीटर किराये के हेलीकॉप्टर उपलब्ध रहेंगे। ऑनलाइन बुकिंग 13 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और सेवाओं का औपचारिक संचालन 18 जुलाई 2026 से शुरू होगा।