Bihar के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
Bihar: राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पटना समेत 14 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं न
Bihar: राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पटना समेत 14 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने कहर मचाया है, जिसमें अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 23 जुलाई तक बारिश का यह सिलसिला बना रहेगा। भभुआ, गोपालगंज, रोहतास और पश्चिमी चंपारण में बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं पटना, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, नवादा, समस्तीपुर, सीवान और वैशाली में भारी बारिश का अलर्ट है। राज्य के कुल 19 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों में सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में धान की बुवाई के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक किशोर झुलस गया। छपरा में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान गई, जबकि नालंदा के हिलसा में खेत जोतते समय एक 24 साल के युवक की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर दुख जताया है और मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम में खेतों, खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न रुकें। बिजली के खंभों और बड़े होर्डिंग्स से दूर रहें। किसानों को कहा गया है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही खेती या सिंचाई का काम शुरू करें।