Bihar में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 9 जिलों में IMD की चेतावनी
Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। पटना समेत बिहार के कई शहरों में बादल छाए रहेंगे और मौसम ऐसा ही बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)
Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। पटना समेत बिहार के कई शहरों में बादल छाए रहेंगे और मौसम ऐसा ही बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में बारिश के संकेत हैं और यह सिलसिला 26 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, इसलिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून ट्रफ फिरोजपुर, पटियाला और पटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। साथ ही उत्तरी झारखंड और बिहार के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से राज्य में मानसून काफी सक्रिय है। पटना में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
| अलर्ट का प्रकार | प्रभावित जिले |
|---|---|
| ऑरेंज अलर्ट (अत्यधिक भारी बारिश) | भभुआ, गोपालगंज, रोहतास, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर और औरंगाबाद |
| येलो अलर्ट (भारी बारिश और बिजली) | पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, गया और नवादा |