Bihar में भारी बारिश का अलर्ट, दरभंगा और पूर्णिया समेत कई जिलों में बरसेगी आफत

Bihar: बिहार के कई जिलों में कल यानी 14 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में मानसून काफी सक्रिय हो गया है। खासकर उत्तर और मध्य बिहार के इ

Bihar: बिहार के कई जिलों में कल यानी 14 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में मानसून काफी सक्रिय हो गया है। खासकर उत्तर और मध्य बिहार के इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

India Meteorological Department (IMD) और पटना मौसम केंद्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 14 जुलाई को दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल जिलों के लिए ‘Orange/Red Alert’ जारी किया गया है। इन चार जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अररिया, बांका, भागलपुर, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी और सहरसा जैसे जिलों में ‘Yellow Alert’ जारी किया गया है, जहां भारी बारिश की उम्मीद है।

बारिश के साथ-साथ राज्य के कई हिस्सों में बिजली गिरने और तूफान आने की भी आशंका है। खगड़िया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जैसे जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में बिहार के कई इलाकों के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

यह बारिश का सिलसिला 16 जुलाई तक जारी रह सकता है। राज्य में मानसून की बढ़ती सक्रियता के कारण आम जनजीवन पर इसका असर पड़ सकता है, इसलिए प्रशासन और मौसम विभाग ने सावधानी बरतने को कहा है।