Bihar: मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने राज्य के स्कूली बच्चों के लिए एक खास योजना का ऐलान किया है। अब सरकार बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ इतिहास, विज्ञान और संस्कृति की जानकारी देने के लिए चार प्रमुख पर्यटन और शैक्षणिक स्थल
Bihar: मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने राज्य के स्कूली बच्चों के लिए एक खास योजना का ऐलान किया है। अब सरकार बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ इतिहास, विज्ञान और संस्कृति की जानकारी देने के लिए चार प्रमुख पर्यटन और शैक्षणिक स्थलों पर घुमाने ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस काम के लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश भी दे दिए हैं।
इन 4 जगहों पर जाएंगे स्कूली बच्चे
सरकार ने बच्चों के भ्रमण के लिए पटना की चार खास जगहों को चुना है। इन जगहों पर जाने से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलेगी।
- Bapu Tower
- Bihar Museum
- Patna Museum
- Science City
Bapu Tower में मिलेंगी ये सुविधाएं
मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने खुद Bapu Tower का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बताया कि यह टावर महात्मा गांधी की विरासत को समझने का एक बेहतरीन जरिया है। बच्चों और ग्रुप के लिए यहां एंट्री बिल्कुल फ्री रहेगी। साथ ही, बच्चों की जानकारी के लिए यहां ‘बापू की पाटी’ और ‘मोहन से महात्मा’ जैसी किताबों के डिजिटल वर्जन भी लगाए गए हैं।
अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए
मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि वे पर्यटन विभाग और कला एवं संस्कृति विभाग के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि Bapu Tower में ज्यादा से ज्यादा लोगों के आने की सुविधा हो और परिसर के आसपास हरियाली को और बढ़ाया जाए। इस दौरे के दौरान जिला मजिस्ट्रेट Dr. Tyagarajan SM और SSP Kartikeya K. Sharma समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।