Bihar के सरकारी स्कूलों में अब शनिवार को होगा ‘नो बैग डे’, शिक्षा विभाग ने लागू किया हाफ-डे नियम
Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब शनिवार को स्कूलों में ‘नो बैग डे’ और हाफ-डे लागू होगा। इस नई व्यवस्था के तहत बच्चों को शनिवार को बिना बस्त
Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब शनिवार को स्कूलों में ‘नो बैग डे’ और हाफ-डे लागू होगा। इस नई व्यवस्था के तहत बच्चों को शनिवार को बिना बस्ते के स्कूल आना होगा, ताकि वे पढ़ाई के दबाव से हटकर अन्य रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा ले सकें।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को सीखने का एक ऐसा माहौल देना है जहाँ वे कला, संगीत, नाटक और खेल जैसी गतिविधियों के जरिए अपना सर्वांगीण विकास कर सकें। सोमवार से शुक्रवार तक स्कूलों का समय पहले की तरह सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही रहेगा।
शनिवार के दिन स्कूल के संचालन और समय को लेकर विस्तृत नियम तय किए गए हैं। शनिवार को स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:00 बजे तक चलेंगे। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की गतिविधियां दोपहर 12:00 बजे तक पूरी होंगी, जिसके बाद 12:00 से 12:40 बजे तक उन्हें मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) दिया जाएगा और फिर उनकी छुट्टी हो जाएगी। वहीं, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई और अन्य एक्टिविटी दोपहर 1:00 बजे तक चलेंगी।
छात्रों की छुट्टी के बाद शिक्षकों के लिए भी नियम बनाए गए हैं। शिक्षकों को प्रतिदिन एक घंटे स्कूल में रुकना होगा। इस समय का उपयोग वे अगले हफ्ते की पाठ योजना बनाने, बच्चों की कॉपियों और होमवर्क की जांच करने, टीचर डायरी अपडेट करने और लैब मैनेजमेंट के लिए करेंगे। जरूरत पड़ने पर वे इस समय में उपचारात्मक कक्षाएं भी संचालित कर सकेंगे।