Bihar में Reel बनाने वालों को सरकार देगी 3 लाख रुपये इनाम, श्रावणी मेला पर बनाना होगा वीडियो
Bihar: बिहार सरकार ने श्रावणी मेला 2026 के प्रचार-प्रसार के लिए एक खास डिजिटल कैंपेन शुरू किया है। इसका नाम ‘एक इंफ्लुएंसर की नजर से’ रखा गया है। इस पहल के जरिए सरकार चाहती है कि देश-दुनिया के लोग सोशल मीडिया
Bihar: बिहार सरकार ने श्रावणी मेला 2026 के प्रचार-प्रसार के लिए एक खास डिजिटल कैंपेन शुरू किया है। इसका नाम ‘एक इंफ्लुएंसर की नजर से’ रखा गया है। इस पहल के जरिए सरकार चाहती है कि देश-दुनिया के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से श्रावणी मेले की भव्यता और सांस्कृतिक महत्व को देख सकें। इसके लिए कंटेंट क्रिएटर्स और रील बनाने वालों को नकद इनाम दिया जाएगा।
बिहार पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत भर के ट्रैवल ब्लॉगर्स, फोटोग्राफर्स और वीडियो मेकर्स हिस्सा ले सकते हैं। पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद कांवड़ यात्रा और बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक परंपराओं को दुनिया तक पहुँचाना है। यह मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को कांवड़ यात्रा, बाबा मंदिर, सेवा शिविर, लोक संस्कृति और रास्ते की प्राकृतिक सुंदरता पर वीडियो या रील बनानी होगी। सरकार ने इसके लिए इनाम की राशि भी तय कर दी है।
| पुरस्कार श्रेणी | इनामी राशि |
|---|---|
| प्रथम पुरस्कार | 3,00,000 रुपये |
| द्वितीय पुरस्कार | 2,00,000 रुपये |
| तृतीय पुरस्कार | 1,00,000 रुपये |
| चौथा पुरस्कार (2 लोगों को) | 50,000 रुपये प्रत्येक |
| प्रशंसा पुरस्कार (5 लोगों को) | 25,000 रुपये प्रत्येक |
इस पहल का सबसे ज्यादा फायदा बांका जिले के स्थानीय लोगों और क्रिएटर्स को मिल सकता है। सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाले 105 किलोमीटर के रास्ते में से करीब 55 किलोमीटर बांका जिले से गुजरता है। अमरपुर, शंभुगंज, कटोरिया, बेलहर और चंदन जैसे इलाकों में भारी संख्या में कांवड़िए आते हैं, जहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और भक्तिमय माहौल को वीडियो में कैद किया जा सकता है।
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। इस बार मेले में पहली बार लेजर शो और ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी जैसी सुविधाएं बनाई जा रही हैं।