Bihar में 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेज शुरू, अब गांव के युवाओं को घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा

Bihar/Bhagalpur: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए उच्च शिक्षा पाना अब आसान होगा। राज्य सरकार ने दूरी और पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों की सौगा

Bihar/Bhagalpur: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए उच्च शिक्षा पाना अब आसान होगा। राज्य सरकार ने दूरी और पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 15 जुलाई 2026 को भागलपुर के गोराडीह स्थित कॉलेज से इन सभी कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे।

इन कॉलेजों की शुरुआत के साथ ही स्नातक यानी ग्रेजुएशन के पहले सत्र की पढ़ाई भी आज से ही शुरू हो जाएगी। पहले सत्र में छह अलग-अलग विषयों में पढ़ाई का विकल्प मिलेगा। इस पूरी पहल का मुख्य उद्देश्य गांव के युवाओं और खासकर लड़कियों को उनके घर के पास ही कॉलेज की सुविधा देना है ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूर के शहरों में न जाना पड़े।

इन कॉलेजों को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ के संकल्प के रूप में खोला जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए भवनों के चयन और शिक्षकों की नियुक्ति के निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने यह भी साफ किया है कि इन सभी कॉलेजों में यूजीसी (UGC) के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बिहार सरकार 55 पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब मुफ्त कोचिंग की सुविधा भी मिलेगी।