Bihar सरकार अब लद्दाख यात्रा के लिए देगी 20 हजार रुपये तक की मदद, जानें कौन उठा सकेगा इस योजना का लाभ

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के लोगों के लिए लद्दाख की यात्रा को आसान बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता योजना-2026’

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के लोगों के लिए लद्दाख की यात्रा को आसान बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता योजना-2026’ को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के जरिए बिहार के लोग लद्दाख में स्थित पवित्र सिंधु नदी के दर्शन कर सकेंगे और देश की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जान पाएंगे।

इस योजना का मुख्य मकसद उन लोगों की मदद करना है जो लद्दाख जाने के भारी खर्च की वजह से इस यात्रा को पूरा नहीं कर पाते थे। मंत्रिमंडल विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि अब आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु भी इस पवित्र यात्रा पर जा सकेंगे। इस योजना का प्रस्ताव बिहार पर्यटन विभाग ने तैयार किया था।

योजना के तहत मिलने वाली मदद और पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है:

विवरण जानकारी
वित्तीय सहायता अधिकतम 20,000 रुपये या यात्रा खर्च का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो)
स्थायी निवास आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
आयु सीमा 18 वर्ष या उससे अधिक
लाभार्थियों की संख्या एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 100 तीर्थयात्री
पात्रता बाहर बच्चों और किशोरों को यह अनुदान नहीं मिलेगा

बता दें कि बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026’ और ‘मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना-2026’ को भी मंजूरी दी गई है। सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा योजना के बारे में पर्यटन विभाग जल्द ही विस्तृत जानकारी जारी करेगा।