Bihar में बनेंगे 12 नए सैटेलाइट टाउनशिप, HUDCO के साथ 1 लाख करोड़ का समझौता, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar: बिहार के शहरों की सूरत बदलने के लिए राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में शुक्रवार को पटना के संकल्प सभागार में HUDCO के साथ एक ऐतिहासिक MoU साइन किया गया। इस योजना के त

Bihar: बिहार के शहरों की सूरत बदलने के लिए राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में शुक्रवार को पटना के संकल्प सभागार में HUDCO के साथ एक ऐतिहासिक MoU साइन किया गया। इस योजना के तहत बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिससे राज्य में शहरीकरण को नई दिशा मिलेगी।

इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए HUDCO से 1 लाख करोड़ रुपये का लॉन्ग टर्म लोन लिया गया है। सरकार का मानना है कि इस निवेश के बाद प्राइवेट और अन्य संस्थाओं से करीब 6 लाख करोड़ रुपये का और निवेश आएगा। ये टाउनशिप 3 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनाई जाएंगी, जहाँ आधुनिक सड़क, साफ पीने का पानी, बिजली, सीवरेज सिस्टम और हरियाली का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के लिए भी बेहतरीन सुविधाएं होंगी।

इस प्रोजेक्ट में किसानों की भागीदारी के लिए लैंड-पूलिंग मॉडल अपनाया जाएगा। जो किसान आवेदन करेंगे, उन्हें 30 दिनों के भीतर मुआवजे का भुगतान करने का वादा किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में शहरीकरण की दर को बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक ले जाया जाए, ताकि लोग बेहतर सुविधाओं के साथ रह सकें।

इस बड़े प्रोजेक्ट से बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। इससे लाखों लोगों के लिए सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार और स्वरोजगार के नए मौके खुलेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।