Bihar के सरकारी अस्पतालों में आज से लागू हुई नई रेफरल नीति, मरीजों को बड़े अस्पताल भेजने के नियम बदले
Bihar: राज्य के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने की प्रक्रिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी। 15 अगस्त से नई रेफरल नीति लागू कर दी गई है। इस बदलाव का मुख्य मकसद यह है कि प्राथमिक अस्पतालों में मरीजों को बिना वजह बड़े अस
Bihar: राज्य के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने की प्रक्रिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी। 15 अगस्त से नई रेफरल नीति लागू कर दी गई है। इस बदलाव का मुख्य मकसद यह है कि प्राथमिक अस्पतालों में मरीजों को बिना वजह बड़े अस्पतालों में न भेजा जाए और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिले।
नई नीति के तहत अब प्राथमिक अस्पतालों को मरीजों को बड़े अस्पतालों में भेजने से पहले तय मानकों को पूरा करना होगा। इसका मतलब है कि जब तक जरूरी जांच और शुरुआती इलाज प्राथमिक स्तर पर नहीं हो जाता, तब तक रेफरल की प्रक्रिया नहीं होगी।
मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पतालों में ICU सक्रिय कर दिए गए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया है कि जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयां और मेडिकल उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें ताकि गंभीर मरीजों का इलाज वहीं हो सके।