Bihar के सरकारी अस्पतालों में हाईटेक होंगे प्रसव केंद्र, गायनी OT और LDR कॉम्प्लेक्स की होगी अपग्रेड

Bihar: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब प्रसव और महिलाओं के इलाज की सूरत बदलेगी। राज्य सरकार ने गायनी ऑपरेशन थिएटर (OT) और LDR कॉम्प्लेक्स को हाईटेक बनाने की तैयारी कर ली है। इस कदम से स्थानीय स्तर पर ही प्रसूति और स्त्र

Bihar: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब प्रसव और महिलाओं के इलाज की सूरत बदलेगी। राज्य सरकार ने गायनी ऑपरेशन थिएटर (OT) और LDR कॉम्प्लेक्स को हाईटेक बनाने की तैयारी कर ली है। इस कदम से स्थानीय स्तर पर ही प्रसूति और स्त्री रोग संबंधी सर्जरी और इलाज बेहतर तरीके से हो सकेगा।

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने इस संबंध में सभी संबंधित सिविल सर्जनों और अस्पताल प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि वे इन अपग्रेडेड सुविधाओं के लिए जरूरी मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि मरीजों को इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक इलाज मिल सके।

इस बदलाव से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को प्रसव के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हाईटेक LDR कॉम्प्लेक्स होने से लेबर, डिलीवरी और रिकवरी की प्रक्रिया एक ही जगह पर आसान हो जाएगी, जिससे मरीजों को कम परेशानी होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।