Bihar में राज्यकर्मियों के लिए छुट्टी का नया नियम, अब HMRS पोर्टल से ही होगा आवेदन, ऑफलाइन सिस्टम बंद
Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2026 से अब कोई भी कर्मचारी कागज पर आवेदन देकर छुट्टी नहीं ले पाएगा। सरकार ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर द
Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2026 से अब कोई भी कर्मचारी कागज पर आवेदन देकर छुट्टी नहीं ले पाएगा। सरकार ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे अब सभी प्रकार के अवकाश के लिए HMRS पोर्टल या मोबाइल ऐप का ही इस्तेमाल करना होगा।
इस नई व्यवस्था के तहत आकस्मिक अवकाश (CL) और अर्जित अवकाश (EL) समेत हर तरह की छुट्टी के लिए अब डिजिटल माध्यम का उपयोग करना अनिवार्य है। कर्मचारियों को HMRS मोबाइल ऐप डाउनलोड करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद वे अपनी लॉगिन आईडी के जरिए आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि कर्मचारी अब अपने लीव बैलेंस के अपडेट होने का इंतजार किए बिना भी सीधे पोर्टल पर आवेदन दे सकते हैं।
छुट्टियों की मंजूरी की प्रक्रिया भी अब पूरी तरह डिजिटल होगी। सक्षम अधिकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही आवेदनों की जांच करेंगे और उन्हें मंजूर या नामंजूर करेंगे। जब तक अधिकारी डिजिटल रूप से मंजूरी नहीं देते, तब तक छुट्टी मान्य नहीं मानी जाएगी और न ही उसे वापस लिया जा सकेगा।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस कदम को ई-गवर्नेंस को मजबूत करने वाला बताया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह के मुताबिक, इस पहल से कागजी काम कम होगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। इससे अवकाश प्रबंधन में होने वाली गलतियों और विवादों में भी कमी आने की उम्मीद है। इस पूरे सिस्टम को लागू करने में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रही है और KPMG Global Services को कार्यान्वयन एजेंसी बनाया गया है।